लोड हो रहा है…
कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…







राजधानी दिल्ली में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और हवा की बेहद धीमी रफ्तार ने प्रदूषण की समस्या को और गंभीर बना दिया है। बुधवार सुबह भी शहर घने कोहरे, धुंध और स्मॉग की चादर में लिपटा नजर आया। वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक, बुधवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 355 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को भी हवा की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी)…

