नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर; मुंबई में होगी सर्जरी

HIGHLIGHTS
- नुसरत भरूचा काम के सिलसिले में बाली गई थीं।
- एक्सीडेंट के बाद उन्हें बाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- उनकी टीम ने हेल्थ को लेकर जानकारी साझा की है।
नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) को लेकर बीते दिन सामने आई एक्सीडेंट की खबर के बाद उनके फैंस काफी चिंतित थे। एक्ट्रेस काम के सिलसिले में बाली गई थीं, जहां उनका एक्सीडेंट हो गया। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। टीम के मुताबिक, नुसरत भरूचा को बाली से मुंबई लाया जाएगा, जहां उनकी सर्जरी होगी।
एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाई जाएंगी नुसरत भरूचा
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, नुसरत भरूचा की टीम ने बताया कि एक्सीडेंट के कारण एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की एक्ट्रेस को एयर एम्बुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाया जाएगा। यहां उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाएगी।
टीम ने बताया कि नुसरत फिलहाल बाली के अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। उनकी टीम ने लोगों से एक्ट्रेस की निजता का सम्मान करने की अपील की है। टीम ने कहा कि सभी लोग नुसरत के इलाज और रिकवरी पर ध्यान देने के लिए उन्हें जरूरी स्पेस दें। साथ ही, टीम ने उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार जताया और कहा कि सही समय पर नुसरत की हेल्थ से जुड़ा अपडेट साझा किया जाएगा।
टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म पेंडिंग
नुसरत भरूचा की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह पहली बार टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स को ऐसी एक्ट्रेस की तलाश थी, जो कहानी की गहराई को समझ सके। नुसरत भरूचा को इसके लिए मजबूत विकल्प माना गया था। फिल्म में दर्शक उन्हें एक नए अवतार में देखेंगे।
अब नुसरत की तबीयत को देखते हुए यह फिल्म तय समय पर शुरू होगी या इसमें देरी होगी, यह आने वाला समय बताएगा।
नुसरत भरूचा ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'जय संतोषी मां' से की थी। इसके बाद वह 'कल किसने देखा', 'ताज महल' और 'लव सेक्स और धोखा' जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, बॉलीवुड में उन्हें पहचान 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से मिली।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.