कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 'सुरंगजीवियों' को आखिरकार सामने आना ही पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि सच अधिक समय तक छिप नहीं सकता और पूरे मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने लखनऊ में पदाधिकारियों को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जमीनी काम, नियमित बैठकों, सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग और सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने पर जोर दिया।

- यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 10 लाख स्थायी और संविदा कर्मचारियों को एसबीआई के साथ होने वाले एमओयू का लाभ मिलेगा। - स्थायी कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस और 1.60 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट बीमा कवर दिया जाएगा। - संविदा कर्मचारियों को 30 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा, जबकि कम वेतन वाले कर्मचारियों को 1 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा।

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अप्रैल 2024 में राम मंदिर ट्रस्ट को करीब 5 करोड़ रुपये की स्वर्णमढ़ित रामचरितमानस भेंट की थी, लेकिन उसकी रसीद नहीं मिली। उनका दावा है कि कुछ महीनों बाद वह ग्रंथ गायब हो गया।

पटना/समस्तीपुर। बिहार में निर्माणाधीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को गंगा नदी पर बन रहे बख्तियारपुर-ताजपुर सेतु परियोजना में निर्माण कार्य के दौरान एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में कई मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पुल के एक हिस्से पर तकनीकी कार्य चल रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन ढांचे का एक भाग अचानक गिर पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थान…

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों के बीच संत समाज उनके समर्थन में खुलकर सामने आ गया है। शनिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में अयोध्या के संतों ने ट्रस्ट से आग्रह किया कि चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार न किया जाए। संतों ने कहा कि वे लंबे समय से चंपत राय को जानते हैं और उनके कामकाज, ईमानदारी और समर्पण पर उन्हें पूरा भरोसा है। उनके अनुसार, चंपत राय पर लगाए जा रहे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और यह पूरी तरह निराधार व भ्रामक हैं। संतों ने मीडिया में चल रही…

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पीएसी जवान की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनकी पहचान दर्ज कर छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों के शुरुआती बयान के अनुसार, यह मामला “एक्सीडेंटल फायर” का प्रतीत होता है। बताया जा रहा है कि 48वीं वाहिनी पीएसी के एक जवान अमरनाथ चौहान की कार्बाइन कंधे से फिसलकर नीचे गिर गई, जिसके बाद अचानक फायर हो गया। गोली से निकले मलबे और छिटकने वाली गिट्टी के कारण आसपास मौजूद तीन लो…


जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर घर में चोरी करने और फिर खुद को बचाने के लिए घर के मालिक को ही फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। पूरी घटना का खुलासा CCTV फुटेज सामने आने के बाद हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले घर में गहनों और नकदी की चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद घर के मालिक ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपने घर में CCTV कैमरे लगवा दिए थे। कुछ दिन बाद, जब परिवार बाहर गया हुआ था, तो म…
