आज का राशिफल
मेष राशि
आज आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रह सकती हैं। लंबे समय से अटके किसी कानूनी या प्रशासनिक मामले में राहत मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।



