परिसीमन के बाद उत्तराखंड में बढ़ेंगी लोकसभा की तीन सीटें? पांच से आठ हो सकती है संख्या

HIGHLIGHTS
- केंद्र सरकार की नई परिसीमन व्यवस्था से उत्तराखंड में तीन लोकसभा सीटें बढ़ने की संभावना है।
- प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या पांच से बढ़कर आठ हो सकती है।
- वर्तमान में उत्तराखंड की तीन सीटें पर्वतीय और दो मैदानी क्षेत्रों में हैं।
देहरादून। केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित परिसीमन की नई व्यवस्था लागू होने पर उत्तराखंड में लोकसभा की तीन सीटें बढ़ने की संभावना है। ऐसा होने पर प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा पांच से बढ़कर आठ हो सकती है।
फिलहाल राज्य की पांच लोकसभा सीटों में से तीन पर्वतीय क्षेत्रों और दो मैदानी इलाकों में आती हैं। नए परिसीमन के बाद पर्वतीय क्षेत्रों को दो अतिरिक्त सीटें मिलने की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्र में भी एक सीट बढ़ सकती है। इससे दुर्गम और दूरस्थ इलाकों की संसद में भागीदारी बढ़ेगी।
केंद्र की मोदी सरकार ने शुक्रवार को सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस संबंध में नया परिसीमन विधेयक 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में पेश किया जा सकता है।
केंद्र सरकार की प्रस्तावित नई व्यवस्था के तहत लोकसभा की मौजूदा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक इजाफा किया जा सकेगा। वर्तमान में उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, अल्मोड़ा, हरिद्वार और नैनीताल-ऊधमसिंहनगर शामिल हैं।
माना जा रहा है कि सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि के हिसाब से उत्तराखंड के हिस्से में ढाई सीटें आएंगी। नए परिसीमन में आनुपातिक बढ़ोतरी होने पर प्रदेश में करीब तीन सीटें बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, वास्तव में कितनी सीटों की बढ़ोतरी होगी, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
नई व्यवस्था लागू होने से उत्तराखंड के दुर्गम और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को लोकसभा में पहले की तुलना में अधिक प्रतिनिधित्व मिल सकता है। इन इलाकों को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग लगातार उठती रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.