महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन से चेन्नई के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में टीम 2010, 2011, 2018 और 2021 में चैंपियन बनी थी। धोनी ने खुद से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। वे आईपीएल के 15वें सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।

आईपीएल का 15वां सीजन अलग रंग और रूप में खेला जाएगा. टीमों की जर्सी से लेकर खेलों के नियम और फॉर्मेट तक बदल गए हैं. 26 मार्च से शुरू होने वाले इस सीजन में काफी कुछ नया होगा. 8 की जगह 10 टीमें लीग में हिस्सा लेना वाली है. पिछले दो सालों से लीग का आयोजन यूएई में हो रहा है. पिछले साल पहला फेज भारत में खेला गया था लेकिन कोरोना के कारण दूसरा फेज यूएई में खेला गया था. इस साल पूरी लीग भारत में ही खेली जाएगी. फरवरी में हुए मेगा ऑक्शन के बाद टीमों में काफी बदलाव आ गए हैं. लगभग सभी टीमें नए कप्तान के साथ उतरने वाली हैं.

लीग में 8 की जगह 10 टीमें हिस्सा लेने वाली है जिस वजह से इस बार लीग का फॉर्मेट भी बदल गया है. लंबे समय बाद इसे ग्रुप स्टेज में खेला जाएगा. पिछले साल कोरोना के कारण लीग को बीच में ही रोकना पड़ा था इसी वजह से इस बार उस सख्त नियमों के साथ आयोजन किया जा रहा है. डीआरएस जैसे नियमों में भी बदलाव किए गए हैं. यहां जानिए इस बार क्या कुछ नया होगा.

क्या है टीम का फॉर्मेट

आईपीएल 2022 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. हर टीम लीग राउंड राउंड में 14 मैच खेलेंगी. टीमें अपने ग्रुप की टीमों से एक-एक बार खेलेंगी वहीं दूसरे ग्रुप की टीमों में से एक टीम से दो बार और बाकी टीमों के एक-एक मैच खेलेंगी. दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें अगले राउंड में जाएंगी.

कब और कहां खेले जाएंगे मैच

मार्च 26 से लेकर 22 मई के बीच लीग के 70 मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे जिसका शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है. फाइनल मैच 29 मई को खेला जाएगा. यह मैच मुंबई और पुणे में चार इंटरनेशनल मैदानों पर खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम और एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम. मुंबई और पुणे में चार इंटरनेशनल मानक स्थानों पर खेले जाएंगे, जिसमें वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मैच होंगे, जबकि ब्रेबोर्न स्टेडियम, एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम और पुणे में 15-15 मैचों की मेजबानी करेगा.