पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सुप्रीमो रोहिणी आचार्य के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट्स बनाकर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही है। इस मामले को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई है और जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

फर्जी अकाउंट पर भ्रामक पोस्ट

रोहिणी आचार्य ने बताया कि उनके नाम से फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर कई फर्जी अकाउंट संचालित किए जा रहे हैं। इन अकाउंट्स पर लगातार अमर्यादित, तथ्यहीन और भ्रामक सामग्री पोस्ट की जा रही है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से कहा कि ऐसे अकाउंट्स पर विश्वास न करें और सतर्क रहें।

आधिकारिक अकाउंट की जानकारी

रोहिणी ने स्पष्ट किया कि उनका एकमात्र आधिकारिक अकाउंट ब्लू टिक युक्त @RohiniAcharya2 है। इसके अलावा सभी अन्य अकाउंट्स फर्जी हैं।

बिहार पुलिस के साइबर सेल में शिकायत

इस मामले को लेकर रोहिणी आचार्य ने बिहार पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।