पटना में पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दारोगा-सिपाही घायल

पटना के मनेर में सोशल मीडिया पर लड़की के फोटो को लगाने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में 8 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन के लिए गांव पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही दोनों गुटों के लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव कर दिया। इस पथराव में मनेर थाना के दरोगा रणजीत सिंह सहित करीब 6 पुलिस कर्मी घायल हो गये।

बताया जा रहा है कि पुलिस की गश्ती गाड़ी पर भी लोगों ने पथराव कर दिया। इससे पुलिस गश्ती गाड़ी के शीशे टूट गए और गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंची और छह लोगों को हिरासत में लिया है। घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव घीमान ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

भाई ने लड़के की पड़कर जमकर पिटाई कर दी
बताया जा रहा है कि मनेर थाना के खासपुर पंचायत में किसी लड़के के द्वारा गांव के ही एक लड़की का फोटो सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर लगा दिया गया था। इसे लेकर लड़की के भाई ने उस लड़के को पड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग इस मामले को परिवार के बीच बैठकर सुलह मशवरा कर दिए। इस बीच मंगलवार की शाम वह लड़का मनेर के खासपुर गांव पहुंचा था। इस बात की सूचना लड़की के भाई को मिल गई।

पथराव में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए
बताया जा रहा है कि लड़की के भाई ने सूचना मिलते ही उस लड़के को पड़कर जमकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी क्रम में वह लड़का भाग कर अपने गांव पहुंचा। इस विवाद में दोनों पक्ष के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर मारपीट पथराव शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इस बात की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने मनेर थाना को कर दी। सूचना मिलते ही मनेर थाना के दारोगा रंजीत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचते ही पूर्व मुखिया के समर्थकों के द्वारा पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। इस पथराव में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। बाद में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में दिनेश राय, रणजीत कुमार, चिंटू कुमार सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here