लोकसभा चुनाव के एलान से कुछ देर पहले नीतीश सरकार ने राज्य स्तरीय 20 सूत्री समिति का गठन कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार इस समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इसे कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और भाजपा नेता ललन कुमार मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इन राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। इस समिति में 15 सदस्य हैं। इन्हें उपमंत्री का दर्जा दिया गया है।
राजद और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले भी सदस्य बने
वहीं विश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन में राजद छोड़कर जदयू के पाले में बैठने वाले विधायक प्रह्लाद यादव, नीलम देवी, चेतन आनंद को भी इस समिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं राजद विधायक संगीता कुमारी को भी समिति का सदस्य बनाया गया है। इनके अलावा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने से मुरारी गौतम और सिद्धर्थ सौरभ को समिति का सदस्य बनाया गया है।