बीमारी के आधार पर मुख्यमंत्री आवास से बाहर नहीं आ रहे सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को आए तो सीधे मंत्रिमंडल की अहम बैठक का हिस्सा बनने। दिल्ली में कांग्रेस के बुलावे वाली इंडी एलायंस की बैठक से दूरी की खबर के बीच नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट में 23 अहम फैसले लिए। सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2023 और बिहार सचिवालय सेवा संशोधन नियमावली 2023 को मंजूरी दी। इसके साथ ही सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों की पुरानी गाड़ियों को स्क्रैपिंग नीति के तहत विनष्ट करने का भी फैसला लिया गया। कई पदों के सृजन का फैसला हुआ तो कई नए निर्माणों को हरी झंडी दी गई।