मोतिहारी में एक घर में भीषण आग लग गई। इसमें परिवार के तीन लोग जिंदा जल गए। वहीं दो की हालत गंभीर है। लोगों का कहना है कि शनिवार सुबह गोदाम में रखी रूई में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई, जो देखते-देखते पहली मंजिल तक पहुंच गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घर के अंदर मौजूद पांच लोग फंस गए थे। वह निकलने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, निकल नहीं पा रहे थे।

फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में काफी वक्त लग गया। इस दौरान परिवार तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें रौशन पड़ित (28), उसकी पत्नी कविता देवी (24) और उनकी बहन सालू (15) शामिल हैं। वहीं रौशन के पिता सुबोध पड़ित (47) और मां सुभावित देवी (42) की हालत नाजुक है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी के पास की है।

Bihar News: Many family members burnt alive in massive fire in Motihari, condition of two is critical

ऐसे बंद हो गया बाहर निकलने का रास्ता
लोगों का कहना है कि सुबोध पड़ित अपने परिवार के साथ शुक्रवार रात घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर सोये थे। सुबह करीब छह बजे के आसपास घर में नीचे से आग लग गई। घर के नीचे रुई और प्लास्टिक का गोदाम से आग की शुरुआत हुई थी। जहां आग लगी वहीं घर का सीढ़ी था। इसके वजह से घर से लोग बाहर नहीं निकल सके। आग का धुआं देख कर आसपास के लोग वहा जमा हो कर अपने अपने घर के छत से पानी फेंक कर किसी तरह आग बुझाने का प्रयास कर रहे था। 
 

Bihar News: Many family members burnt alive in massive fire in Motihari, condition of two is critical

दीवार को तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला
इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, किसी तरह ग्रामीणों ने घर के दीवार को तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं तीन को आनन फानन में मोतिहारी भेजा गया। जहां एक की मौत हो गई। वहीं सुबोध पड़ित का निजी नर्सिंग होम में जबकि उनकी पत्नी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Bihar News: Many family members burnt alive in massive fire in Motihari, condition of two is critical

छत से कूदकर बचाई जान
स्थानीय लोगों का कहना है कि घर के मालिक सुबोध पड़ित ने छत से नीचे कूद कर खुद की जान बचाई। वहीं उनकी पत्नी को ग्रामीणों ने दीवार तोड़ कर बाहर निकाला। इधर, सभी घायल को जब ग्रामीण ले कर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां डॉक्टर नहीं थे। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।