दिल्ली रवाना हो रहे हैं मुख्यमंत्री नीतीश , कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टी प्रमुख से होगी मुलाकात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गए। शाम 4 बजे पटना से दिल्ली के लिए CM निकले। उन्होंने उन्होंने पहले भी इस तरफ इशारा किया था कि बजट सत्र के बाद दिल्ली जाएंगे। यहां वह तमाम विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसमें सबसे प्रमुख नेता होंगे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव।

लालू इलाज के दौरान दिल्ली में प्रवास कर रहे हैं। उन्हें आने वाले दिनों में हेल्थ चेकअप के लिए सिंगापुर भी जाना है। नीतीश कुमार आज दोपहर में दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। लालू यादव के अलावा वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई और विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से फोन पर बात की थी। मुख्यमंत्री ने तब इशारा किया था कि बहुत सारी बातें हो चुकी हैं। समय आने पर वह बातें बताई जाएंगी।

कांग्रेस को साथ लेकर चलने की बात कह रहे नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता के लिए कांग्रेस को साथ चलने की शर्त रखी थी। हालांकि इसमें ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, केसीआर ने सहमति नहीं बनाई थी। लेकिन, नीतीश कुमार बार-बार विपक्षी एकता के लिए कांग्रेस को साथ लेकर चलने की बात कह रहे हैं।

इसी कवायद को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पिछले दिनों मल्लिकार्जुन खड़गे से बातचीत की थी। कहा कि वह सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ रही है।

बता दें कि विपक्ष के कुछ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार करने में सहमति नहीं जता रहे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार इस बहस में ना पड़कर विपक्षी एकता के लिए मिलकर चुनाव लड़ने की कवायद चला रहे हैं। विपक्ष का नेतृत्व चुनाव के बाद तय हो, ऐसा उनका प्रपोजल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here