समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई। वहीं एक छात्रा की हालत गंभीर है। घटना NH28 पर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास की है। शनिवार को तीनों छात्रा एनएच पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने तीनों को कुचला दिया। हादसा इतना भीषण था कि शनिवार को स्कूल जा रही तीन छात्रों को अनियंत्रित पिकअप ने कुचल डाला। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद लोगों ने एनएच को जाम कर दिया। लोग पिकअप चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा
मृतक छात्रा की पहचान फतेहपुर वार्ड आठ मोहल्ला के ब्रह्मदेव सिंह की पुत्री स्वाति प्रिया और राजेश कुमार सिंह की पुत्री कृतिका कुमारी के रूप में की गई है। एक अन्य जख्मी का उपचार मुसरीघरारी के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मच गया। आक्रोशित लोगों ने एनएच 28 को घटनास्थल के पास जाम कर दिया। जाम के कारण एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पिकअप चालक की तलाश में छापेमारी
उधर, घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाने के अलावा ताजपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना कि लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया गया है। पिकअप चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों पूछताछ चल रही है।