पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शेखर यादव को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के दिन आरोपी ने फोन कर मुख्यमंत्री को 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं और जांच शुरू कर दी गई थी।

आरोपी की पहचान बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र निवासी शेखर यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद संग्रामपुर पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी और आखिरकार उसे गुजरात से दबोच लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही एसपी इस पूरे मामले का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे।