छत्तीसगढ़ की राज्यपाल का ट्विटर हैंडल हैक

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लगातार साइबर हमला हो रहा है। हैकरों ने दो-ढाई घंटे के भीतर दो बार उनका आधिकारिक हैंडल हैक कर लिया। राजभवन के अधिकारियों का कहना है, तकनीकी टीम अभी काम पर लगी हुई है। जल्दी ही इसे सुरक्षित कर लिया जाएगा।