इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 1.53 रुपये प्रति किलो और नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में 1.70 रुपये प्रति किलो की कटौती की गई है। नई कीमतें चार अक्तूबर, रविवार सुबह छह बजे से प्रभावी होंगी।