दिल्ली में बुधवार को 500 से अधिक कोरोना के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना पर आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेल्थ इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि बुधवार को 536 नए कोरोना के मामले सामने आए जो 6 जनवरी के बाद आने वाले सबसे ज्यादा केस हैं। ऐसे में सरकार कोरोना को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती। सरकार का मानना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जरा भी लापरवाही की गई तो मामला हाथ से निकल सकता है।