दिल्ली अलीपुर हादसा: मलबे में दबकर 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल

दिल्ली के अलीपुर में शुक्रवार को निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मलबे में 20-25 मजदूर दब गए थे। हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर है। 7 घायल खतरे से बाहर हैं। बाकी घायलों को हल्की चोटें लगी हैं। 

राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी और कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मलबे को हटाया जा रहा है। इसके लिए जेसीबी और क्रेन की मदद ली जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान बचाव अभियान चला रहे हैं। मलबे को हटाया जा रहा है ताकि यह देखा जा सके कि कोई उसके अंदर दबा तो नहीं है। घायलों को राजा हरीश चंद्र हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

केजरीवाल ने जताया दुख
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि अलीपुर में दुखद हादसा हुआ है। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here