इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर को लेकर आज (शुक्रवार) से टिकटों की बिक्री शुरू होगी। पहले चरण में शुक्रवार से सिर्फ व्यापारियों के लिए टिकटों की बिक्री होगी। उसके बाद 15 नवंबर से आम लोग भी टिकट खरीद सकेंगे।

भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) ने डीएमआरसी के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर के 65 मेट्रो स्टेशन पर टिकटों की बिक्री करेगी। इसके साथ ही लोग www.bookmyshow.com वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी टिकट खरीद सकते हैं। प्रगति मैदान में 14 नवंबर से 40वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू होना है। मेले में पहले पांच दिन बी2बी यानी कारोबारियों लिए होंगे। इसके बाद 19 नवंबर से बी2सी यानी व्यापारी और ग्राहकों के लिए रखे गए हैं।