बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक जूता बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 7:45 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद तुरंत कई फायर टेंडर मौके पर रवाना किए गए। अब तक कुल 17 दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हैं।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। कैट्स एम्बुलेंस सहित कई आपातकालीन टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं।