नई दिल्ली: हरिद्वार के कुंभ मेला से दिल्ली लौटने वाले सभी प्रदेश वासियों को 14 दिन के अनिवार्य क्वारेंटाइन में रहना होगा. शनिवार रात डीडीएमए ने ये आदेश जारी किया है. दिल्ली में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच ये फैसला लिया गया है. शनिवार को दिल्ली में एक दिन में 24 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले दर्ज किए गए.

आदेश में कहा गया है कि 4 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक हरिद्वार कुंभ मेला से दिल्ली आने वाले लोगों को दिल्ली सरकार के पोर्टल पर अपनी जानकारी देनी होगी.

आदेश में कहा गया है कि इस पूरी प्रक्रिया को देखने के लिए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी बनाया गया है.

https://twitter.com/ANI/status/1383603426844499976?s=19