नई दिल्ली। ईरान पर संयुक्त रूप से किए गए अमेरिकी और इजरायली हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित मौत की खबर ने भारत के कई हिस्सों में प्रतिक्रिया पैदा कर दी। दिल्ली के ओखला विहार में शिया समुदाय के लगभग 100-150 लोग जमा हुए और अमेरिका व इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। जोहर की नमाज से पहले थोड़ी देर तक प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इज़राइल के नेताओं, डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू, के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान खामेनेई के प्रति समर्थन और हमलों की निंदा भी की गई।
सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, जो हालात पर निगरानी रख रहा था और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयार था।