राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह महामारी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं. उनकी पौत्री साहिरा भी कोरोना संक्रमित पाई गई है. इस बात की जानकारी चौधरी अजीत सिंह के बेटे और पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी  ने ट्वीट के जरिए दी. उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ' मेरे पिता चौधरी अजित सिंह जी और बड़ी बेटी साहिरा कोरोना संक्रमित पाय गए हैं. उनके पैरामीटर्स सामन्य हैं और चिकित्सकों की सलाह अनुसार दोनों का उपचार जारी है.'

https://twitter.com/jayantrld/status/1384733968994500608?s=19