दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज अंसार गजवत उल हिंद के चार कथित आतंकियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ये आतंकी दिल्ली में बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे। उससे पहले ही पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुलवामा अल्ताफ अहमद डार (25) शोपियां, अनंतनाग निवासी इशफाक मजीद कोका (28), मुशताक अहमद गनी (27) और आकिब सफी (22) के रूप में हुई है। उनके पास से पुलिस को चार पिस्तौल और 120 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह किसको टारगेट करने दिल्ली आए थे।