दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही बादलों का डेरा रहा। दोपहर तक मौसम में बदलाव आया और कई जगह बारिश शुरू हो गई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही आंधी और बारिश की संभावना जताई थी।
आगे का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 अगस्त को आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। 23 अगस्त के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके बाद 24 से 27 अगस्त तक बारिश हल्की रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री और न्यूनतम 22-24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार और सोमवार को अधिकतम 30-32 डिग्री और न्यूनतम 21-23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम 31-33 डिग्री और न्यूनतम 21-23 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि बुधवार को अधिकतम 32-34 डिग्री और न्यूनतम 22-24 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।