हिसार सीएम फ्लाइंग की टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सिरसा शहर के इंडस्ट्रियल व कॉलोनी एरिया में बनी डेयरियों व डेयरी प्रोडेक्शन फर्म पर रेड की। रेड के दौरान दूध, दही, क्रीम और पनीर के सैंपल भले है। सभी को जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार
सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि एएसआई साधुराम व खाद्य आपूर्ति अधिकारी आजाद सिंह के साथ मिलकर आज कॉलोनियों व इंडस्ट्रियल एरिया में बनी डेयरियों और फर्म बनाकर दूध का काम करने वाली इंडस्ट्रीज पर रेड की गई है। चतरगढ़ पटी स्थित एक डेयरी से दूध और पनीर के सेैंपल भरे गए है।
वहीं इंडस्ट्रियल एरिया के एक डेयरी फार्म से दूध और इंडस्ट्रियल एरिया की केडीएम मिल्क प्रोडेक्शन फर्म से दूध, दही और क्रीम के सैंपल भले गए है। सभी सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।