सोनीपत के सेक्टर-23 के मैदान में कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह एवं संविधान बचाओ महारैली है। जिसके जरिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। वहीं, रैली के माध्यम से हुड्डा विपक्ष को निशाने पर लेंगे। कांग्रेस की इस महारैली में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल होंगे। इसके अलावा रैली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी लोगों से रूबरू होंगे। रैली की तैयारियों का जिम्मा सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पंवार को दी गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की यह रैली ऐतिहासिक होने वाली है।