हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है।

उन्होंने एक्स पर कहा कि हरियाणा विधान सभा चुनाव-2024 में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई!

‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है।

‘राष्ट्र प्रथम’ भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणावासियों का हार्दिक अभिनंदन! 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को रूझानों में 50 सीटें जीतते हुए दिखाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here