प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं की तारीफ की है। पीएम ने कहा कि रोहतक की 250 से अधिक महिलाएं उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़कर समृद्धि की ओर बढ़ी हैं। सेल्फ हेल्प ग्रुप के साथ जुड़कर उन्होंने ब्लॉक प्रिंटिंग और रंगाई में ट्रेनिंग हासिल की है।
कपड़ों पर रंगों का जादू बिखरने वाली रोहतक की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही है। ये लाखों रुपये कमा रही हैं। उन्होंने कहा कि इनके बनाए कपड़ों की बाजारों में भारी मांग है। उन्होंने रंगों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे रंगों ने इन महिलाओं के जीवन में रंग भर दिया है।