करनाल: मंगलवार को बकरा मार्केट में नगर निगम की टीम बिना पुलिस बल के मार्केट को सील करने पहुंची, लेकिन दुकानदारों और स्थानीय लोगों के कड़े विरोध के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। दुकानदारों को पहले ही जगह खाली करने के नोटिस जारी किए गए थे।
स्थिति उस समय ज्यादा तनावपूर्ण हो गई जब एक दुकानदार ने अपनी गर्दन पर चाकू रखकर चेतावनी दी कि अगर टीम ने आगे बढ़कर कार्रवाई की तो वह अपना गला काट लेगा। इस कारण निगम टीम को पीछे हटना पड़ा।
दुकानदारों का विरोध
स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि वे सालों से इसी स्थान पर अपना व्यापार कर रहे हैं। कई दुकानदार भावुक होते हुए बताते हैं कि उनके दादा-परदादा भी इसी जगह पर कारोबार करते थे। दुकानदारों का कहना है कि यदि निगम को इस जमीन पर आपत्ति है तो वे किराया देने को तैयार हैं, लेकिन उनका रोजगार छीना जाना अन्यायपूर्ण है।