कुरुक्षेत्र। जोगनाखेड़ा गाँव में दिन के समय एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय लाभ सिंह के रूप में हुई है, जो भाजपा नेता जगबीर जोगनाखेड़ा के ताया बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद के चलते पड़ोसी ने लाभ सिंह के सिर पर कस्सी से हमला किया। हमले के बाद लाभ सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच में जुट गई है।
अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल और संदिग्धों से साक्ष्य जुटाकर मामले की आगे की जांच की जा रही है।