धर्मशाला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की पाठशाला शुरू हो गई। संगठन की मजबूती व कार्यकर्ताओं के सम्मान की बात संगठन कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से जगत प्रकाश नड्डा कर रहे हैं। भाजयुमो का राष्ट्रीय स्तर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया। इस दौरान भाजयुमो के राष्टीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद हैं।
तीन दिन तक चलते वाले राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे, जबकि तीसरे व अंतिम दिन समापन समारोह में राष्ट्रीय सचिव संगठन बीएल सतोष मुख्यातिथि होंगे। राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 16 सत्रों में आयोजित हो रहा है। जगत प्रकाश नड्डा सुबह गगल हवाई अड्डा पहुंचे और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत किया।
नड्डा ने खुली जीप में शोड शो किया और जनता का अभिवादन स्वीकारण किया। उसके बाद अब राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शिरकत कर रहे हैं। इस वक्त जगत प्रकाश नड्डा की पाठशाला चल रही है। नड्डा भाजयुमो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं।