हिमाचल चुनाव: बागियों पर भाजपा की सख्ती, 4 पूर्व विधायकों को पार्टी से निकाला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा की जा चुकी है। चुनाव आयोग ने राज्य में 12 नवंबर को वेटिंग कराने का ऐलान किया है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर ली हैं। वहीं आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने 5 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। भाजपा ने यह जानकारी एक निष्कासन पत्र जारी कर के दी है। पत्र में लिखा है कि ‘पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले निम्न कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।’

इन्हें किया गया निष्कासित
भारतीय जनता पार्टी ने तेजवंत सिंह नेगी, किशोरी लाल, मनोहर धीमान, कृपाल परमार और केएल ठाकुर को पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने इन कार्यकर्ताओं को इसलिए निष्कासित किया है क्योंकि ये लोग निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यहां 12 नवंबर को वोटिंग होने वाली है। चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here