मंडी: सराज जनसभा में भावुक हुए पूर्व सीएम जयराम, आखों से छलके आंसू

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर सराज जनसभा में कुछ देर के लिए भावुक हो गए। मंच पर संबोधन करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए। सत्ता परिवर्तन के बाद नेता प्रतिपक्ष के रूप में पहली बार नाचन विधानसभा क्षेत्र के चैलचौक पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाचन भाजपा ने भव्य स्वागत किया। जयराम ने कहा कि 2022 में नई सरकार बनी और 2023 लग गया है, लेकिन सरकार मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई है। 

कहा कि राजनीति में अनेक संभावनाएं बनी रहती हैं। कांग्रेस जनहित में कार्य करेगी तो प्रतिपक्ष सहयोग करेगा। अगर जनता के विरुद्ध कांग्रेस काम करती है तो कतई सहन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 5 साल अनेक जनहित के कार्य किए और अनेक योजनाएं शुरू कीं। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम की शुरुआत की है। हिमाचल में भाजपा 0.9 फीसदी वोटों से हारी है।

जो बहुत कम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को भी हिमाचल की जनता ने अपार जन समर्थन दिया है। इस मौके पर नाचन के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि नाचन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ है। विनोद ने कहा कि कांग्रेस का जो रवैया चला है, अगर वही रहा तो भाजपा सड़कों पर उतर जाएगी। इस अवसर पर नाचन भाजपा के अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here