कुरुक्षेत्र: माइनिंग कारोबारी सुनील भाटिया पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोबिन उर्फ मोनू (निवासी शहजादपुर) और अमन (निवासी बड़ोत, जिला करनाल) के रूप में हुई है, जिन्हें इस हमले में मुख्य शूटर बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और टीम पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया, जिसमें दोनों के पैरों में गोली लग गई। इसके बाद उन्हें तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और हमले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।