किश्तवाड़: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। दोपहर में हुई मुठभेड़ में पहले दो आतंकियों को मार गिराया गया, जबकि शाम को तीसरे आतंकवादी को भी सुरक्षा बलों ने मौत के घाट उतारा। सैन्य अधिकारियों ने तीसरे आतंकी की मौत की पुष्टि की है।
यह कार्रवाई ऑपरेशन त्रासी के तहत की गई, जिसमें आतंकवादी सैफुल्लाह समेत दो अन्य संदिग्ध मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में आतंकियों के चेहरे बुरी तरह से घायल हो गए थे, इसलिए उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। सुरक्षाबलों का अनुमान है कि सैफुल्लाह और उसका साथी पिछले दो साल से इलाके में सक्रिय थे और विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहे।
सैन्य अधिकारियों ने कहा कि इस सफलता से क्षेत्र में आतंकियों की गतिविधियों पर नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।