श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और शोपियां में शुक्रवार को दो केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवानों ने खुदकुशी कर अपनी जान गंवा दी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

सूत्रों के अनुसार, श्रीनगर में परिमपोरा पुलिस स्टेशन के भीतर तैनात जवान हरिओम ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, शोपियां जिले के बाटापोरा इलाके में तैनात CRPF जवान मनीष ने भी अपने कैंप में अपनी सर्विस राइफल से आत्महत्या कर दी।

अधिकारियों ने कहा कि अभी स्पष्ट नहीं है कि दोनों जवानों ने यह कदम क्यों उठाया। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जा चुके हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।