झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। सीने में दर्द और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत रांची के पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। विशेषज्ञों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है।
मंत्री के स्वास्थ्य बिगड़ने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि हफीजुल हसन की स्थिति इस समय स्थिर है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका हार्ट ऑपरेशन हुआ था और हाल ही में वे दिल्ली से रांची लौटे थे।