झारखंड: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को किया आग के हवाले

झारखंड के हजारीबाग में एक महिला पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का मामला सामने आया है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोठे ने सोमवार को इसके बारे में बताया। उनके मुताबिक, घटना हजारीबाग के चरही इलाके में शनिवार रात को हुई थी। यहां चार लोगों ने पीड़िता महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो चारों ने उसपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। 

पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने बताया है कि आरोपी हमलावरों में से तीन उसके रिश्तेदार हैं और चौथा व्यक्ति पड़ोसी था। उसने बताया कि आरोपियों ने पहले उसकी दुकान पर आकर चॉकलेट खरीदी थी। इसके बाद वे उससे उधार के नाम पर 100 रुपये और उसके घर का एक हिस्सा किराए पर देने के लिए कहने लगे। इस पर उसने रुपये और किराए पर घर देने के लिए मना किया और वह दुकान बंद करके घर लौट आई। जब वह अपने घर आई तभी आरोपी भी पिछले दरवाजे से घर में घुस आए और उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हाथ-पैर को खाट से बांध दिया और मुझ पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।  

इसके बाद उसके चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी जब उसकी मदद के लिए आये तो चारों आरोपी भाग गए। महिला ने बयान में कहा कि पड़ोसियों ने ही पुलिस को फोन किया और उसे अस्पताल लेकर गए। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोठे ने बताया कि इस घटना में पीड़िता महिला करीबन 70 प्रतिशत तक जल गई थी। उसे पहले शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SBMCH) ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण वहां के डॉक्टरों ने उसे रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़ित के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की खोज के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here