हजारीबाग में एंटी-नक्सल ऑपरेशन में 1 करोड़ के इनामी कमांडर समेत तीन नक्सली ढेर

झारखंड। राज्य में सुरक्षाबलों का नक्सल-विरोधी अभियान जारी है और लगातार बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है। हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम को फिर बड़ी सफलता मिली है। खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार सुबह हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के करंडी गांव में कोबरा बटालियन, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की टीम ने मुठभेड़ की। इस कार्रवाई में 1 करोड़ रुपये के इनामी भाकपा (माओवादी) केंद्रीय समिति सदस्य सहदेव सोरेन को मार गिराया गया।

साथ ही दो अन्य नक्सली भी ढेर हुए—बिहार-झारखंड विशेष क्षेत्र समिति सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल (25 लाख रुपये का इनाम) और जोनल समिति सदस्य बिरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन (10 लाख रुपये का इनाम)।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस सफलता पर ट्वीट कर कहा कि बोकारो क्षेत्र (उत्तरी झारखंड) से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही पूरे देश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म होगा। गृह मंत्री ने बताया कि हजारीबाग में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सल-विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here