प्रियंका गाँधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर बोले रॉबर्ट वाड्रा, हम डरने वाले नहीं

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। इसको लेकर राजीनति भी खूब हो रही है। कांग्रेस राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी भाजपा सरकार पर निशाना साध रही हैं इसके साथ ही वह राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही हैं। इन सब के बीच खबर आई की राज्य में प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसी को लेकर कांग्रेस पर भाजपा पर पलटवार कर रही है। वहीं, इस मामले को लेकर प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि हम लोग डरने वाले नहीं हैं चाहे वे लोग कुछ करे।

अपने बयान में उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य नहीं है। ये धारणा बनाने का उनका एक तरीका है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कर्नाटक में भी ऐसा ही था, वहां ‘40% कमीशन’ वाली सरकार थी। वैसा ही यहां (एमपी) भी है, जहां भी वे सरकार गिराते हैं और वहां पर अपनी राजनीति चलाते हैं तो वह सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी और लोग विद्रोह करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रियंका, राहुल गांधी, सोनिया जी निडर हैं, हम लोगों की बात रखेंगे…वे करेंगे हम पर कानूनी तौर पर या एजेंसियों के माध्यम से या किसी अन्य तरीके से दबाव डालें। लेकिन वे हम पर जितना दबाव डालेंगे, हम उतनी ही मजबूती से उठेंगे। 

इससे पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाद्रा ने कहा है कि उनकी पत्नी प्रियंका गांधी बहुत अच्छी सांसद साबित होंगी और उम्मीद जताई कि पार्टी उनके लिए बेहतर योजना बनाएगी। वाद्रा ने कहा,‘‘ उन्हें (प्रियंका को) निश्चित रूप से लोकसभा में होना चाहिए। उनके पास काबिलियत है। वह बहुत अच्छी सांसद साबित होंगी और वह वहां होने की हकदार हैं। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी इसे ध्यान मे रखते हुए उनके लिए बेहतर योजना बनाएगी।’’ वाद्रा ने संसद में उनका नाम उद्योगपति गौतम अडाणी के साथ जोड़ने के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर प्रहार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here