महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार, 20 जून को एक बड़ा हादसा हो गया। मारुति मंदिर परिसर में बने सभा मंडप की छत अचानक गिर गई, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। छत गिरने के बाद कई लोग मलबे में दब गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार करीब 30 से 40 श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।