लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में ‘आप’ की शानदार जीत, संजीव अरोड़ा ने मारी बाज़ी

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने पहले ही राउंड से बढ़त बनाकर रखी, जो अंत तक बरकरार रही। कांग्रेस के भारत भूषण आशु दूसरे स्थान पर रहे, जबकि भाजपा के जीवन गुप्ता को तीसरे पायदान से संतोष करना पड़ा।

अरोड़ा ने 10,637 वोटों से हासिल की जीत

संजीव अरोड़ा को कुल 35,179 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार आशु को 24,542 वोट मिले। भाजपा के जीवन गुप्ता को 20,323 मतों से संतोष करना पड़ा। शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी परउपकार सिंह घुम्मण को मात्र 8,203 वोट प्राप्त हुए। 793 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

विधानसभा चुनाव से पहले अहम परीक्षा

इस उपचुनाव को आगामी विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा था। आम आदमी पार्टी ने इसे गंभीरता से लेते हुए पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान को प्रचार की कमान सौंपी थी।

राज्यसभा सीट हुई रिक्त, नए नामों की चर्चा

संजीव अरोड़ा की जीत के साथ ही राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई है। इससे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए राज्यसभा में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राजनीतिक हलकों में अटकलें हैं कि इस खाली सीट पर अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया को उच्च सदन भेजा जा सकता है।

Read News: सीओ अनुज चौधरी बोले मोहर्रम-जुलूस में न पेड़ कटेंगे न तार हटेंगे, कांवड़ यात्रा में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here