राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी सुरक्षा बहाल करने की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया है कि उनकी सुरक्षा को पहले की तरह बहाल किया जाए और साथ ही उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए जिन्होंने कथित तौर पर उनके आवास के बाहर ‘गद्दार’ लिखकर प्रदर्शन किया था।
इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत ने दोनों सरकारों को निर्देश दिया है कि हरभजन सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।