पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार बरनाला की हरसिरत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 500 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.32% रहा, जबकि पहले तीन स्थानों पर भी लड़कियों ने ही कब्जा जमाया है।
रिजल्ट चेक करने का तरीका
विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
परीक्षा में इतने छात्र हुए फेल
इस साल परीक्षा में कुल 5950 विद्यार्थी फेल हुए हैं। पंजाब बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमर पाल सिंह ने बताया कि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।
लड़कियों का जलवा
इस बार भी लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हरसिरत कौर के अलावा अन्य दो टॉपर्स भी लड़कियां ही हैं। परिणाम के अनुसार, लड़कियों ने शैक्षणिक प्रदर्शन में लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।