पंजाब कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक

आज सुबह किसी ने पंजाब कांग्रेस के अधिकृत ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया। इससे कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई। पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद पर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की नियुक्ति के बाद हुई इस घटना से पंजाब कांग्रेेसके प्रदेश कार्यालय में हड़कंप मच गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पंजाब कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को किसने हैक किया है और इसका मकसद क्‍या है।   

पंजाब कांग्रेस अपने ट्विटर हैंडल पर राजनीतिक गतिविधियों से संबंधित अपनी गतिविधियों और बयानों को शेयर करती है। लेकिन, आज सुबह अचानक उस पर राजनीतिक बयानों से इतर अन्‍य तरह के ट्वीट किया गया था। पार्टी के ट्विटर हैंडल के हैक होने की सूचना से पंजाब कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में हड़कंप मच गया और पार्टी के नेता परेशान हो गए। विशेषज्ञों ने तुरंत इस पर कार्य शुरू क‍र दिया। 

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किसने और किस मकसद से पंजाब कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को हैक किया है। बता दें कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग काे पंजाब कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाया गया है। इसके बाद पार्टी का अधिकृत ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया गया है।       

बता दें कि इससे पहले भी पंजाब के साथ – साथ हरियाणा में भी ट्विटर और अधिकृत साइटों को हैक करने के मामले सामने आते रहे हैं। बताया जाता है कि पंजाब कांग्रेस ने अपना अधिकृत ट्विटर हैंडल हैक किए जाने के बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी है। साइबर विशेषज्ञ इस मामले में जांच में जुट गए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here