सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर विवाद को लेकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच दिल्ली में अहम बैठक शुरू हो गई है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार की मौजूदगी में चर्चा के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। यह बैठक श्रम भवन में आयोजित की गई है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल कर रहे हैं।
हरियाणा की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मुख्य सचिव और सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में भाग ले रहे हैं। इससे पहले दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा भवन में प्रदेश के भाजपा सांसदों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।