जोधपुर अब बड़े और मेट्रो शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ता जा रहा है। 14 अगस्त से जोधपुर से कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होगी। इंडिगो एयर लाइंस की ओर से यह उड़ान सेवा प्रारंभ की जा रही है। यह सप्ताह में 4 दिन चलेगी।दरअसल जोधपुर से देश के 3 मेट्रो शहर पहले ही हवाई सेवा से जुड़ चुके हैं। अब कोलकाता भी जुड़ रहा है।
यह सुबह 7 बजे रवाना होकर करीब 9:45 बजे जोधपुर पहुंचेगी। सुबह 11 बजे यह जोधपुर से उड़ान भरेगी और 1:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता की दूरी 3 घंटे से भी कम समय में पूरी होगी। यह सेवा मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी।
कोविड के बाद अब बढ़ रहा है यात्रीभार
जोधपुर से पहले चलने वाली फ्लाइट में यात्रियों का भार अच्छा था, लेकिन कोविड संक्रमण फैलने के बाद यात्री घट गए थे। ऐसे में फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा तो कई बार सेवा रद्द भी हुई। पहले जहां 1500 यात्री भार मिल जाता था वो घट कर 500 पर पहुंच गया।
7 सिटी में जोधपुर से फ्लाइट
जोधपुर से कोलकाता की फ्लाइट शुरू होने के बाद शहर से देश की 7 सिटी के लिए उड़ान सेवा हो चुकी है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेलगांव, अहमदाबाद और बेंगलुरु के लिए अलग-अलग एयरलाइंस की फ्लाइट चल रही है।