बीकानेर जिले में चल रहे सात महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में शिक्षक और मंत्रालयिक कर्मचारियों के 46 पद रिक्त चल रहे हैं। रिक्त पदों को भरने के लिए 16 अगस्त को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा बीकानेर में वाक इन इन्टरव्यू होगें। डीईओओ कार्यालय में स्कूलवार रिक्त पदों की सूचना चस्पा कर दी गई है।
ब्लॉक और शहरी क्षेत्र के महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में सैकंड ग्रेड सामाजिक विज्ञान विषय के पांच, संस्कृत के तीन, गणित, अंग्रेजी, हिंदी का एक-एक पद रिक्त है। अध्यापक लेवल वन के दो पद, अध्यापक लेवल सैकंड के तीन पद, कंप्यूटर शिक्षक के 3 पद, शारीरिक शिक्षक का एक पद, वरिष्ठ सहायक के 6, कनिष्ठ सहायक के दो और सहायक कर्मचारियों के 18 पद रिक्त हैं जिन पर वॉक इन इंटरव्यू होंगे।