वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की आशंका को लेकर एसओजी टीम व राजसमंद पुलिस ने बिजली विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत कर्मचारी को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए कर्मचारी ने पेपर का फोटो खींच कर आंसर शीट को वायरल किया था। जानकारी के अनुसार हिरासत में लिये कर्मचारी ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर की फोटो खींचकर आंसर सीट को परीक्षार्थी को सेंड किया था, जिसके बाद एसओजी ओर पुलिस हरकत में आई और दीपक शर्मा नाम के कर्मचारी को हिरासत में लिया। पुलिस दीपक शर्मा से पूछताछ कर रही है, दीपक शर्मा करोली का निवासी है, दीपक शर्मा ने सदिंग्ध परीक्षार्थी हेमराज मीना को पेपर की आंसर सीट भेजी थी, हेमराज मीना लालसोट के गांव अजयपुरा का निवासी है। हेमराज का परीक्षा सेन्टर दौसा के पीजी कॉलेज में आया था और वह द्वितीय पारी की परीक्षा दे चुका था। अब पुलिस हेमराज मीना को राजसमंद पुलिस को सौंपेगी, जिसके बाद सारी स्थिति साफ हो पाएंगी।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के अनुसार वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन पेपर की फोटो खींचकर आंसर शीट को वायरल करने की एसओजी टीम से सूचना मिली, जिस पर डीएसटी टीम ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था, जिसने अपना नाम दीपक शर्मा बताया, उसने पेपर की आंसर शीट दौसा के एग्जाम सेन्टर पर परीक्षा देने आए हेमराज मीना को सेंड किया। जिसकी सूचना राजसमंद पुलिस द्वारा दौसा एसपी को दी गई। जिस पर दौसा डीएसटी ने मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर परीक्षार्थी हेमराज मीना को हिरासत में लिया। एसपी राजसमंद ने बताया कि इस मामले में गहनता से जांच जारी है, इससे जुड़े संदिग्धों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएंगा।